Breaking Crime Varanasi ऑन द स्पॉट पूर्वांचल 

17 साल के लड़के ने उठाया आत्मघाती कदम : फांसी लगाकर की खुदकुशी, मुंबई में रहते हैं मां-बाप

Varanasi : कृष्णापुर खुर्द निवासी 17 साल का अनीश यादव दादा-दादी के साथ रहता था। माता-पिता और एक बहन मुंबई में रहते हैं। शुक्रवार की सुबह वह रोज की तरह उठकर तकरीबन 5 बजे दादा के आंख में दवा डालकर अपने कमरे में गया।

दरवाजा बंद कर पंखे के हुक में रस्सी का फंदा लगाकर फांसी पर झूल गया। काफी देर होने के बाद सुबह 8 बजे दादा बुलाने गये तो अंदर से आवाज नहीं आयी। दादा के शोर मचाने पर परिवार और आसपास के लोग एकत्रित हो गये। देखा तो वह फांसी पर झुल रहा था।

परिजनों ने इसकी सूचना माता-पिता और पुलिस को दी। जानकारी पर पहुंची बड़ागांव पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुये आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

You cannot copy content of this page