अजब प्रेम की गजब कहानी : 30 साल की शादीशुदा महिला को 14 साल के लड़के से मोहब्बत
Varanasi : लालपुर-पांडेपुर थाने का अजीबोगरीब मामला रविवार को सामने आया। आरोप के मुताबिक, 30 साल के महिला को 14 साल के लड़के से प्यार हो गया।
लड़के के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि महिला पहले से ही शादीशुदा है। महिला को आठ साल की पुत्री भी है।
लड़के के पिता का आरोप है कि महिला जबरदस्ती हमारे नाबालिक लड़के को अपने प्रेम जाल में फंसा कर हमसे लड़के को छोड़ने के नाम पर पैसे की डिमांड कर रही है। लड़के के पिता का कहना था कि पुलिस से शिकायत की गई है।