बातों में उलझा कर ठग आराम से ले गए गहना : महिला ने पुलिस से की शिकायत, करतूत CCTV में कैद
Varanasi : गिलट बाजार निवासिनी महिला का ठगों ने गहना पार कर दिया। आशा देवी ने बताया कि, वह अपने घर के बाहर खड़ी थीं। दो ठग पैदल आये। बोले कि, जयपुर जाना है। पैसे नहीं हैं।
ठगों ने कहा कि, उनका मालिक उनको काम से निकाल दिया है। दोनों महिला को भोजूबीर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। 50 हजार रुपये के आसपास के कान का टप्स और मंगलसूत्र उतरवा लिया। गहने लेकर फरार हो गए। महिला ने शिवपुर थाने में शिकायत की है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।