Breaking Crime Varanasi ऑन द स्पॉट पूर्वांचल 

6th की छात्रा ने आत्मघाती कदम उठाया : मां के डांटने पर फांसी लगाकर की खुदकुशी, पिता गए थे दर्शन करने, गैस कटर से काटकर दरवाजा खोला गया

Varanasi News : बघेली टोला में छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कहा जा रहा है, संजन सिंह 18 महीनों से बघेली टोला में भभुआ निवासी नगीना पटेल के मकान में किराए पर रहते थे। मंगलवार को किशोरी के पिता संजन सिंह अपने मित्रों के साथ विध्याचल दर्शन के लिए चले गए।

किशोरी रुचि आज विद्यालय नहीं जा रही थी। मां सुधा पाण्डेय के बार-बार कहने पर रुचि स्कूल जाने के लिए तैयार हुई, इसी दौरान रुचि ने मां से बहस की जिससे नाराज मां ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई के बाद रुचि ने अपने आपको कमरे में बंद कर लिया। मां के बहुत खटखटाने के बाद भी रुचि ने दरवाजा नहीं खोला तो सुधा ने यह बात अपने पति संजन को बतायी।

विंध्याचल से वापस आने पर संजन ने भी दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन फिर भी दरवाजा नहीं खुला। बाद में कटर लाकर दरवाजा काटा गया। रुचि दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर इहलीला समाप्त कर चुकी थी। रुचि सहित्यनाका क्षेत्र के निजी विद्यालय में कक्षा 06 की छात्रा थी।

वह दो बहनों और एक भाई में छोटी थी। पिता संजन कुमार पशु आहार क्रेंद्र में भूंसी पहुंचाने का ठेका लेते हैं। रामनगर पुलिस के बताने पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया। ACP कोतवाली अमित पाण्डेय ने घटना के बारे में परिजनों से जानकारी ली।

You cannot copy content of this page