Varanasi से 900 दक्षिण भारतीयों को उनके प्रदेश किया गया रवाना, lockdown की घोषणा के पहले आए थे काशी
वाराणसी। लॉकडाउन #lockdown की घोषणा के पहले काशी दौरे पर आए 900 दक्षिण भारतीयों को सोमवार को उनके प्रदेश रवाना किया गया। सभी सोमवार को अपने प्रदेश के रवाना हुए। 12 बसें भोर में चार बजे रवाना की गईं जबकि आठ बसें देर शाम को। इसके अलावा दो क्रूजर से 12 की संख्या में तीर्थ यात्री रवाना किये गए।

यात्रियों की रवानगी जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशानुसार एसीएम प्रथम रामसजीवन मौर्य और सीओ भेलूपुर सुधीर जायसवाल की देखरेख में सोनारपुरा से हुई। बसें उन्हें आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल लेकर गईं। रास्ते में कुछ और यात्रियों को भी लिया जाएगा। आंध्र प्रदेश के राज्य सभा सांसद जी बीएल नरसिम्हाराव की पहल पर केंद्र सरकार के निर्देश पर धार्मिक नगरी काशी से नौ सौ दक्षिण भारतीय तीर्थ यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजा गया।