95 बटालियन CRPF ने दिव्यांग बच्चों के साथ कैपस में लगाए 1500 पौधे, चलाया स्वच्छ्ता अभियान
Varanasi News : अनिल कुमार कमांडेंट 95 बटालियन के नेतृत्व में 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष एवं गंगा हरीतिमा अभियान के ब्रांड अम्बेसडर अनिल कुमार सिंह के मिशन एक करोड़ पौधे के तहत शूलटंकेश्वर महादेव एवं किरण सेंटर के दिव्यांग बच्चों के साथ कैंपस में 1500 पौधे लगाए गए। जिसमें आम, अमरूद, आंवला, नींबू, इमली आदि के पौधे लगाए गए। इसी कड़ी में शूलटंकेश्वर महादेव गंगा नदी के किनारे स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 95 बटालियन के कमांडेंट अनिल कुमार बृक्ष थे। विशिष्ट अतिथि में संगीता जे.के. किरण सेंटर की संस्थापिका मौजूद थी। इस दौरान मुख्य अतिथि ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण से मुक्ति पाने हेतु सभी को पौध रोपण करना होगा तभी ग्लोबल वार्मिगं से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि पर्यायवरण संरक्षण हेतु मै सदैव आप सभी के साथ हूं। पर्यावरणविद अनिल कुमार सिंह ने सभी को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाकर कुशल संचालन किया।
इस कार्यक्रम में 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के नवनीत कुमार उप कमांडेंट एवं प्रवीण सिंह ने पूरी टीम के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई साथ साथ किरण सेंटर के एच.पी. गिरी सतीश मिश्रा एवं सृजन संस्था के अजय मिश्रा,पप्पू पांडे,रिंकू, प्रियंका सिंह आदि लोगो ने किरण सेंटर के सैकड़ों दिव्यांग बच्चों के साथ महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई।