संत रविदास के जन्मस्थली पर बनेगा भव्य म्यूजियम : करोड़ों की लागत से होगा निर्माण, संजोया जाएगा आध्यात्मिक विरासत
Varanasi : संत रविदास में जन्मस्थली सीरगोवर्धनपुर में भव्य और आधुनिक म्यूज़ियम का निर्माण योगी सरकार करवाने जा रही है। यह म्यूजिक 24 करोड़ रुपए की लागत से यह म्यूजियम बनकर तैयार होगा। यहां पर 15वीं शताब्दी का एंबियंस, वस्तुएं और संगीत सुनाई देंगे। संत रैदास के वचन और वाणी को आभास कर पाएंगे। डिजिटल फोटो, ग्राफिक्स, एनिमेशन और ऑडियो-विजुअल के माध्यम से यहां पुराने बेगमपुरा वाला एहसास होगा।
उत्तर प्रदेश संग्रहालय निदेशालय के निदेशक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धन में उनके जीवन और दर्शन पर आधारित संग्रहालय में 5 बडी गैलरी होंगी। संत रविदास जी की विरासत, उनका जीवन, शिक्षा और उनकी रचनाओं का सजीव चित्रण किया जाएगा। संग्रहालय उनके संपूर्ण जीवन और दर्शन के बारे में बताएंगे।