पुल से गंगा में कूदा अधेड़ नाव पर गिरा, मौत : पुलिस ने परिवार के लोगों को दी जानकारी
Varanasi : राजघाट पुल से गुरुवार को गंगा में कूद कर 55 साल के अधेड़ ने खुदकुशी कर ली। गंगा में कूदने के दौरान वह नाव पर जा गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। जानकारी पर पहुंची रामनगर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक का नाम-पता त्रिलोचन सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी गुरुद्वारा सुभाष नगर, मुगलसराय, चंदौली था। फुल से गंगा में खोलने के दौरान जिस नाव पर अधेड़ गिरा वह भी क्षतिग्रस्त हो गई। नाव में बैठे एक शख्स भी जख्मी हुआ। जानकारी पर पहुंची पुलिस उसे हॉस्पिटल ले गई जहां डॉक्टर ने गंगा में छलांग लगाने वाले अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर भारत उपाध्याय ने बताया कि अधेड़ के परिवार वालों से संपर्क किया गया है।