Breaking Varanasi उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट 

एडिशनल पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह सावन के चौथे सोमवार पर रिटायर : बनारस में इतने सर्किल के CO रहने के साथ इन जगहों पर कर चुके हैं कप्तानी

Varanasi News : सावन का चौथा सोमवार एडिशनल पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के कार्य दिवस का अंतिम दिन रहा। आज वह रिटायर हो रहे हैं। उनके कार्यालय में सुबह से ही उन्हें विदाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा था। पुलिस अधिकारियों, अधिवक्ताओं और समाज के सभी वर्गों के लोगों ने उन्हें माल्यार्पण किया। पुष्पगुच्छ देकर विदाई दी गई।

संतोष सिंह पूर्व में वाराणसी कोतवाली, कैंट और चेतगंज के सीओ रह चुके हैं। वह बनारस में एसपी सिटी थे। पड़ोस के चंदौली में कप्तानी कर चुके हैं। वह बुलंदशहर में एसएसपी और पदोन्नति के बाद डीआईजी पद पर थे।

संतोष कुमार सिंह प्रमोशन के बाद बुलंदशहर के DIG-SSP रहे। बुलंदशहर के बाद वाराणसी कमिश्नरेट के एडिशनल पुलिस कमिश्नर के रूप में उनकी तैनाती हुई।

You cannot copy content of this page