मां से विवाद के बाद युवक ने खुद पर ब्लेड से किया वार, भागते हुए अस्पताल लेकर पहुंचे फैंटम दस्ते के सिपाही
Varanasi : चांदपुर चौराहे के पास रहने वाले युवक विकास सोनी (25) ने गुरुवार की देर रात मां से विवाद करने के बाद ब्लेड से अपने शरीर और गर्दन पर वार कर अपने आप को लहुलुहान कर लिया। चौराहे के पास स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज के समीप विकास सोनी किराए के मकान में रहता है।
मां मंजू देवी से रात उसका विवाद हो गया। ब्लेड से अपने शरीर पर कई वार कर उसने खुद को जख्मी कर लिया। पहुंचे फैंटम दस्ता 49 के कांस्टेबल अशोक कुमार यादव और रवींद्र पांडेय विकास को हॉस्पिटल ले गए। प्रकरण की जानकारी अधिकारियों को दी गई। जख्मी युवक का इलाज चल रहा है।