वीडियो क्लिप वायरल होते ही लोगों की भीड़ लगी : कानपुर के बाद वाराणसी में हनुमान जी की मूर्ति की आंखों से निकले आंसू!, जानिए एक्सपोर्ट ओपिनियन- आखिरश ऐसा क्यों?
Varanasi : कानपुर के बाद वाराणसी में हनुमान जी की मूर्ति की आंखों से आंसू निकलते दिखा। वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जानकारी मिलने पर लोगों का जमावड़ा लग गया। इकट्ठा हुए लोग कई तरह की बात कह रहे थे।
दरअसल, चोलापुर विकासखंड के मुख्य गेट के पास हनुमान जी के मंदिर में रविवार की रात मूर्ति से आंसू निकलने लगे। हनुमान जी की मूर्ति की आंख से आंसू निकलने की जानकारी पर लोगों की भीड़ लग गई। वीडियो क्लिप बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया।
पता चलने पर कई लोग इकट्ठा हो गए। मूर्ति से आंसू निकलने पर लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई थी। किसी ने वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर डालो तो धीरे-धीरे कर लोग इकट्ठा होने लगे।
तमाम तरह की चर्चा हो रही थी। ग्रामीणों ने तकरीबन एक हफ्ते से मूर्ति की आंखों से आंसू निकलने की बात कही। याद होगा, इससे पहले हनुमान जन्मोत्सव से पहले उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक वीडियो क्लिप चर्चा का विषय बना था।
जयंती से पहले बुधवार की सुबह एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इसमें मंदिर के अंदर स्थापित बजरंगबली की प्रतिमा के आंखों से आंसू निकलता हुए दिख रहा था।
हनुमान जी की आंखों से आंसू निकलने की बात फैलते ही मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों का जमावड़ा लग गया था। पता चलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। वायरल वीडियो क्लिप चकेरी इलाके के कोयला नगर क्षेत्र में स्थित बजरंगबली मंदिर का था।
Expert Opinion
रसायन विज्ञान के जानकारों की मानें तो हनुमान जी की मूर्ति पर सिंदूर का लगातार लेपन किया जाता है। सिंदूर में मरक्यूरिक ऑक्साइड होता है जो पानी को सोखता रहता है। एक स्थिति ऐसी आती है जब मूर्ति में पानी की मात्रा अधिकतम स्तर तक पहुंच जाती है। ऐसे में मूर्ति पर कुछ बूंदें दिखाई दे सकती हैं लेकिन ऐसा कुछ समय के लिए ही होता है। मूर्ति की आंखों से आंसू निकलने का सही कारण टेस्ट के बाद ही बताया जा सकता है।
