पुलिसिया हस्तक्षेप के बाद उपजाई माया खत्म हुई : मिठाई के झपिया में भूत की पंचायत, लवंग देखकर बिदके घर के लोग
Varanasi : जहां समस्या है वहीं मुफ्त में मशवरा देने वाले भी हैं। लिहाजा, यहां भी फ्री में सलाह देने के लिए कुछ लोग पहुंच गए। भूत भगाने की जानकारी देने लगे। जिस पक्ष को मिठाई की झपिया मिली थी उसे इतना ज्ञान मिल गया कि…। पुलिसिया हस्तक्षेप के बाद उपजाई माया खत्म हुई।
दरअसल, मिठाई की झपिया में भूत होने का विवाद पुलिस चौकी पर पहुंच गया। कानून व्यवस्था संभालने वाली पुलिस ने भूत को लेकर हुए विवाद के बाद की स्थिति संभाली। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर घर को रवाना किया।
राजापुर (चोलापुर) के एक बस्ती में शादी गुरुवार को सम्पन्न हुई थी। शादी में रिश्तेदारों नें उपहार दिया। बहू के मायके से आए उपहार स्वरूप मिठाई की झपिया में लवंग देख घर के लोग बिदक गए। टोना-टोटका का आरोप लगाकर बहू और उसके मायके वालों से विवाद करनें लगे। विवाद बढ़ा। झपिया लिए दोनों पक्ष गोसाईंपुर पुलिस चौकी पहुंच गए। चौकी इंचार्ज कुलदीप मिश्रा नें दोनों पक्षों को समझा कर वापस किया।
