Breaking Crime Varanasi ऑन द स्पॉट पूर्वांचल 

Agnipath Scheme Protest Update : पुलिस आयुक्त के निर्देश पर ACP ने 13 गांव के लोगों के साथ की मीटिंग, फोर्स ने संभ्रांत लोगों के साथ फुट पेट्रोलिंग किया

Varanasi : अग्नीपथ योजना के खिलाफ किए जा रहे उपद्रव को लेकर कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट है। पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश के निर्देश पर रविवार को ACP भेलूपुर प्रवीण सिंह ने चितईपुर और लंका थाना क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत लोगों के साथ मीटिंग की। बैठक में 13 गांव के लोग मौजूद थे।

ACP ने लोगों को बताया कि युवकों को उकसाने वालों पर नजर रखें। नए उम्र के लड़कों को किसी के बहकावे में न आने के लिए बताएं। अराजक तत्वों के विषय में पुलिस को जानकारी दें।

ACP ने मीटिंग में मौजूद लोगों के साथ फुट पेट्रोलिंग की। टोल प्लाजा और NHI की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक जानकारी दी।

You cannot copy content of this page