Breaking Exclusive Varanasi उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट 

Akanksha Dubey Case : पुलिस को हकीकत की तलाश, आरोपी गायब, बिलखते आरोप के बीच भोजपुरी एक्ट्रेस का असली गुनहगार कौन?

Varanasi : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत को 10 दिन हो गए हैं वहीं, पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। आरोपी गायब हैं। परत-दर-परत लगातार खुलासे भी हो रहे हैं फिर भी आरोपी गायक समर सिंह और संजय सिंह अभी भी कानून के लंबे हाथों से दूर हैं। क्या आकांक्षा की मौत अनसुलझी कहानी बनकर रह जाएगी?

याद होगा, 26 मार्च की सुबह वाराणसी के सारनाथ होटल सोमेंद्र के कमरा नंबर105 में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा की लाश पंखे से लटकी मिली थी। हालांकि, इस घटना के बाद से ही कई खुलासे हुए। पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लि बुलाया फिर छोड़ दिया। इन सब के बीच अभिनेत्री की मां मधु दुबे ने भोजपुरी गायक समर सिंह और संजय सिंह के ऊपर गंभीर आरोप लगाया।

कहा कि, आकांक्षा को मौत के लिए समर सिंह ने उकसाया है। आकांक्षा के परिजन ने सारनाथ थाने में समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर मुकदमा कायम कराया। पुलिस समर सिंह और उसके भाई की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

जबतक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तबतक आकांक्षा की मौत से पर्दा नहीं उठेगा। उधर, अभिनेत्री की मां थाने का चक्कर लगा रही हैं लेकिन परिणाम सिफर है। इस बीच आकांक्षा के कुछ सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुए जो कहीं न कहीं संदेह को बढ़ा रहे हैं।

मां मधु दुबे ने इस बीच शनिवार को पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। कहा है कि, अगर वाराणसी पुलिस कुछ नहीं कर पाई तो वो सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाएंगी।

उधर, पोस्मार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से आकांक्षा की मौत की बात सामने आई है। मां ने अपनी बेटी की मौत को साजिश बताया है। अबतक पुलिस आकांक्षा के मोबाइल को भी नहीं खोल पाई है, क्यूंकि मोबाइल पर फिंगर प्रिंट लॉक लगा था, जिसे खोलने के लिए लखनऊ भेजा गया है।

आकांक्षा की मौत के बाद जितने मुंह उतनी तरह की बात कही जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। आकांक्षा के परिवार से जुड़े लोगों ने बताया कि ऐसे में समर सिंह की गिरफ्तारी के बाद ही हकीकत सामने आ सकती है।

You cannot copy content of this page