Breaking Varanasi उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट 

Akanksha Dubey Death Case : आकांक्षा दुबे की तेरहवीं आज, समर सिंह की गिरफ्तारी पर मां ने कही ये बात

Varanasi : आख़िरकार आकांक्षा दुबे की मौत के तेरहवीं के दिन आरोपी समर सिंह को गाजियाबाद के चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन से गिरफ्तार कर लिया गया। ये गिरफ्तारी आशापुर चौकी प्रभारी अखिलेश वर्मा और सारनाथ थाने की क्राइम टीम द्वारा की गयी है। गौरतलब है कि आकांक्षा की मौत के बाद से मां लगातार समर सिंह पर गंभीर आरोप लगा रही थी। वहीं आज समर सिंह की गिरफ्तारी को लेकर जहां उन्होंने सीएम योगी का आभार जताया तो वहीं आकांक्षा की तेरहवीं पर उन्होंने कहा कि समर सिंह को सजा दिलाने तक लड़ाई लड़ेंगे।

बता दें कि भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के बरदहां गांव में आज अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की तेरहवीं है। वहीं आरोपी समर सिंह को पुलिस ने आज गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। और आरोपी संजय सिंह की तलाश कर रहा है। इस बीच आकांक्षा की मां ने कहा है कि न्याय की आस जगी है। और बेटी के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

गौरतलब है कि 26 मार्च को भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने सारनाथ के होटल में आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से ये मामला हत्या और आत्महत्या में उलझता जा रहा था। वहीं आकांक्षा की मां समर सिंह और संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज कराई थीं। जिसके बाद समर सिंह के नाम से लुकआउट नोटिस फिर दौरान पुलिस लगातार कई शहरों में लगातार समर सिंह को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी। वहीं गुरुवार को समर सिंह के नाम NBW जारी किया गया और शुक्रवार की सुबह आख़िरकार समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। अब सभी राज से एक एक कर पर्दा उठेगा।

You cannot copy content of this page