Breaking Exclusive Varanasi उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट 

Akanksha Dubey Death Case : समर सिंह की गिरफ्तारी पर अकांक्षा की मां ने CM योगी का जताया आभार, बोलीं – यकीन है कि वो मेरी बेटी को न्याय दिलवाएंगे

Varanasi : आकांक्षा दुबे की मौत के तेरहवें दिन आखिरकार आरोपी समर सिंह को गाजियाबाद के चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन से गिरफ्तार कर लिया गया। ये गिरफ्तारी आशापुर चौकी प्रभारी अखिलेश वर्मा और सारनाथ थाने की क्राइम टीम द्वारा की गयी है। पुलिस की गिरफ्त में आने से बचने के लिए वह गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली और उत्तराखंड में ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था। वहीं समर सिंह को गाजियाबाद कोर्ट में पेश किया गया जहां गाजियाबाद सीजीएम ने वाराणसी पुलिस को 36 घंटे का ट्रांजिट रिमांड मंजूर किया है। उधर आकांक्षा की मां ने CM योगी और वाराणसी पुलिस को धन्यवाद दिया है। साथ ही समर सिंह पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह आरोपी को पकड़वाएं है ठीक उसी तरह मुझे पूरा यकीन है कि वैसै ही मेरी लड़की को न्याय भी दिलवाएंगे और हत्यारे को फांसी की सजा भी दिलवाएंगे। वहीं आकांक्षा दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने मीडिया में बयान जारी कर के कहा की आज समर सिंह की गिरफ्तारी हुई है वह न्याय की दिशा में पहला कदम है हम लोग आकांक्षा दुबे की हत्या की लड़ाई लड़ते रहेंगे और हमे उत्तर प्रदेश की सरकार पर पूरा विश्वास है।

बता दें कि 26 मार्च को भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने सारनाथ के होटल में आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से ये मामला हत्या और आत्महत्या में उलझता जा रहा था। वहीं आकांक्षा की मां समर सिंह और संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज कराई थीं। जिसके बाद समर सिंह के नाम से लुकआउट नोटिस फिर दौरान पुलिस लगातार कई शहरों में लगातार समर सिंह को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी। वहीं गुरुवार को समर सिंह के नाम NBW जारी किया गया और शुक्रवार की सुबह आख़िरकार समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस बात चर्चा अब तेज हो गई है कि समर सिंह की गिरफ्तारी के बाद आकांक्षा दुबे के मौत के राज से पर्दा उठेगा और सभी सवालों के जवाब भी मिलेंगे। पुलिस ने बताया कि ट्रांजिट रिमांड वाराणसी पुलिस को मिल गयी है। वहीं समर सिंह को अब वाराणसी लाया जा रहा है। जहां उसे वाराणसी कोर्ट में पेश किया जायेगा। इसके बाद जो कार्रवाई है उसे की जाएगी।

गौरतलब है कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे बीते 26 मार्च को सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिली थीं। आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ सारनाथ थाने में 27 मार्च को मुकदमा दर्ज किया गया था। समर सिंह 12 दिन से फरार था।

इन सवालों के जवाब से खुलेगा आकांक्षा की मौत का राज

आकांक्षा दुबे की मौत मौत आत्महत्या या हत्या के बीच उलझी हुई एक पहेली बन चुकी है। 26 मार्च को आकांक्षा का शव सारनाथ स्थित होटल के कमरे में मिला था। बेड पर शव बैठने की स्थिति में था और उनके गले में दुपट्टे का फंदा था। समर सिंह फरार क्यों था। क्या वो आकांक्षा दुबे को प्रताड़ित करता था। अंतिम फोन कॉल में आकांक्षा से उसकी क्या बातें हुईं थीं। ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाब समर सिंह को देना होगा। आकांक्षा दुबे की लाश मिलने के बाद से ही यह माना जा रहा था कि उन्होंने खुदकुशी की है। लेकिन कहानी उस वक्त पलट गई, जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई। पुलिस ने अपने बयान में कहा था कि मौत से पहले आकांक्षा ने शराब पी थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका जिक्र नहीं था।

You cannot copy content of this page