Breaking Varanasi उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट 

Akanksha Dubey Death Case : अनुराधा सिंह हाजिर हों, पुलिस ने भेजा नोटिस, अदाकारा आकांक्षा की मां ने लगाए थे संगीन आरोप

Varanasi : भोजपुरी अदाकारा आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे न् बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए यह बयान दिया था कि कई लोगों ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या कर दी है, जिसके बाद सिंगर समर सिंह और संजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ जारी है।

वहीं शुक्रवार को इसी क्रम में एक नया मोड़ आया जब आकांक्षा दुबे की मां के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी के द्वारा दिए हुए प्रार्थना पत्र पर सारनाथ पुलिस ने अनुराधा सिंह को मुंबई से तलब किया।

दरअसल, आकांक्षा की मां ने अनुराधा सिंह पर आरोप लगाया है कि अनुराधा सिंह ने जल्दीबाजी करके लाश जलवा दी, और दाहसंस्कार के समय उनका मोबाइल भी अपने पास रख लिया था। जो भी रिश्तेदार नातेदार फोन कर रहे थे उनका फोन काट दे रही थी। मधु दुबे के मोबाइल का पूरा डाटा भी डिलीट कर दिया था।

आकांक्षा दुबे की हत्या किए जाने के संदर्भ में जांच के लिए यह पत्र विवेचक को दिया गया था। विश्वस्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर थाना सारनाथ की पुलिस ने अनुराधा सिंह को नोटिस के जरिए पूछताछ के लिए तलब किया है।

You cannot copy content of this page