Breaking Exclusive Varanasi उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट 

Akanksha Dubey Suicide : आकांक्षा दुबे की मां ने जारी किया वीडियों, अपनी जान को बताया खतरा, कहा- समर और संजय सिंह होंगे जिम्मेदार

Varanasi : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की आत्महत्या मामले में एक नया अपडेट आया है। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि मुझे और मेरे परिवार को जान का खतरा है। साथ ही मधु दुबे ने कहा कि अगर मुझे या मेरे परिवार को कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार समर सिंह और संजय सिंह होंगे।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे वीडियों में ये कह रही हैं कि मेरे मुंबई से वाराणसी आने के बाद पहले दिन तो कुछ नहीं हुआ लेकिन दूसरे दिन जब मैं थाने के लिए निकली तो मुझे ऐसा लगा कि कोई मेरे ऊपर निगरानी रख रहा है। उन्होंने कहा कि अगर मेरे घर में या मुझे कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार समर सिंह और संजय सिंह को माना जाए।

बता दें कि वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की 26 मार्च को मौत के बाद मृतका की मां और परिजन लगातार न्याय के लिए गुहार लगा रहे हैं। न्याय की उम्मीद में आकांक्षा दुबे की मां ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर बेटी को इंसाफ और न्याय की गुहार लगाई थी। वहीं अब आकांक्षा दुबे की मां का एक वीडियो सामने आया है।

इस वीडियो में बार बार मधु दुबे ने अपनी जान का खतरा बताते हुए कहा कि हमें या हमारे परिवार को अगर कुछ होता है तो उसका जिम्मेदार समर सिंह और संजय सिंह होंगे। आकांक्षा की मौत के बाद मृतका की मां ने थाने में इन्हीं दोनों लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

You cannot copy content of this page