Breaking Crime Exclusive Varanasi उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट 

Akanksha Dubey Suicide Case : आकांक्षा और सिंगर के भाई के बीच हुआ था विवाद, एक्ट्रेस को मिली थी धमकी, मां ने लगाए संगीन आरोप, FIR

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड केस एक के बाद एक बात सामने आ रही है। आज सुबह आकांक्षा दुबे के परिजन वाराणसी पहुंचें। जहां आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए सारनाथ थाने में तहरीर दी है। वहीं, आकांक्षा दुबे की मां की तहरीर पर सारनाथ थाने में मुकदमा अपराध संख्या 131/23 धारा 306 के तहत समर सिंह व उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।

परिजन पहुंचे वाराणसी

बता दें कि वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र स्थित होटल सोमेंद्र में कमरा नंबर 501 में रविवार को फांसी लगाकरआकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया था। वहीँ, आज परिजन के आने के बाद शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की मानें तो प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का है। जिसकी जांच में चल रही है।

मेकअप आर्टिस्ट का खुलासा

28 वर्षीय अभिनेत्री आकांक्षा दुबे पिछले चार दिनों से वाराणसी में फिल्म ‘लायक हु मैं नालायक नहीं’ की शूटिंग कर रही थी. सुबह जब शूटिंग करने वाली टीम ने जब फोन किया तो एक्ट्रेस ने फोन रिसीव नहीं किया। जिसके बाद निजी मेकअप आर्टिस्ट होटल पहुंचा तो दरवाजा बंद पाया। जिसके बाद होटल के कर्मचारियों ने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला तो देखा कि पंखे के सहारे एक्टर्स झूलती नजर आयी। मेकअप आर्टिस्ट ने बताया कि हम 22 तारीख को बस्ती से शूटिंग खत्म करके यहां आए थे। वो बहुत अच्छे नेचर की थी, हमारे लिए खाने पीने का बहुत ध्यान रखती थीं। लेकिन पता नहीं क्या हुआ कुछ समझ नहीं आ रहा है।

आकांक्षा की मां ने लगाए गंभीर आरोप

आकांक्षा दुबे की मां ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री को टॉर्चर करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार 21 मार्च को आकांक्षा दुबे और सिंगर समर सिंह के भाई के बीच विवाद हुआ था। सिंगर समर सिंह के भाई से विवाद के बाद एक्ट्रेस को धमकी मिली थी। दावा किया जा रहा है कि कि सिंगर समर सिंह एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का बॉयफ्रेंड था और दोनों में लंबे वक्त से अफेयर चल रहा था।

ये हैं वो आरोप

आकांक्षा दुबे के परिजनों ने काम के बदले पैसे ना दिए जाने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने दूसरे के साथ काम करने पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने सिंगर और उनके भाई पर एक्ट्रेस की हत्या करवाए जाने का आरोप लगाया है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। एक्ट्रेस के परिजन मुंबई से वाराणसी पहुंचे थे। पुलिस की मानें तो प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का है, जिसकी जांच में चल रही है।

सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज

उधर, दुबे की मां की तहरीर के आधार पर सारनाथ थाने में भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

You cannot copy content of this page