Breaking Exclusive Varanasi उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट 

Akanksha Dubey suicide : भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे, आया नया मोड़

Varanasi : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ स्थित सोमेंद्र होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से ही ये मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई। रिपोर्ट में एक बड़ा खुलासा हुआ हुआ।

आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट की जानकारी के अनुसार, ये बात सामने आई है कि आकांक्षा के कान की हड्डी के पास इंजरी है। आकांक्षा का डेथ ऑफ कॉज अपर पोजीसन में हैंगिग बताया गया है। उधर, आकांक्षा दुबे की विसरा रिपोर्ट अभी आना बाकी है। इस रिपोर्ट के बाद ही पता चल पायेगा कि आकांक्षा को खाने में आखिरी बार क्या दिया गया था।

गौरतलब है, 26 मार्च को आकांक्षा दुबे का शव वाराणसी के सारनाथ के एक होटल में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया था। इस मामले में आरोपी समर सिंह और संजय सिंह अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिन्हें पुलिस लगातार खोज रही है।

वहीं, आखिरी बार पार्टी से लौटने के बाद आकांक्षा इंस्टाग्राम पर लाइव आईं थीं, इस दौरान वो रोती हुई दिखी थीं। जिसका क्लिप उनके मौत के बाद से तेजी से वायरल हुआ था।

You cannot copy content of this page