छेड़खानी का आरोप लगाया : जांच में गलत निकला मामला, पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में चालान किया
Varanasi : लंका थाना क्षेत्र के रमना मलहिया गांव में बांस काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक की पत्नी ने छेड़खानी करने का आरोप लगाया।
इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने जांच किया। रमना चौकी प्रभारी ने बताया कि आंधी में गिरे बांस को काटने को लेकर विवाद हुआ था। छेड़खानी का मामला गलत निकला। दोनों पक्षों का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है।
