Breaking Varanasi उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट 

पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध अधेड़ ने मालगाड़ी से कटकर दे दी जान

Varanasi News : कपसेठी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक के पूर्वी छोर पर बुधवार की देर रात करीब 45 वर्षीय अधेड़ ने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में उसकी पहचान बनकट गांव के संजू कनौजिया के रूप में हुई। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया गया है। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार संजू चौरसिया सूरत (गुजरात) की एक निजी कंपनी में काम करता था। पिछले दिनों वह छुट्टी लेकर घर आया था। संजू की पांच बेटियां हैं। रात में परिवार में किसी बात पर विवाद हो गया। इससे वह क्षुब्ध था। परिवार के लोग जब सो गये तो वह किसी को बिना कुछ बताए घर से निकल गया और कपसेठी स्टेशन पहुंचा। करीब 12 बजे मालगाड़ी आती दिखी तो उसके आगे कूदकर जान दे दी। मालगाड़ी के पायलट ने उसे इंजन के आगे कूदते देख लिया था। इसलिए उसने स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दे दी थी।

उधर, रात में पत्नी ने देखा कि संजू बिस्तर पर नही है। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। गुरूवार की सुबह गांव के एक व्यक्ति ने स्टेशन पर ट्रेन से कटकर किसी के मौत की सूचना दी। इसके बाद पत्नी गीता देवी स्टेशन पहुंची और पति संजू के रूप में पहचान की। पत्नी ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग सोने चले गये थे। इसी दौरान वह अचानक घर से निकल गये। नींद खुली तो उसने जब पति को बिस्तर पर नही देखा तो उनकी तलाश कर रही थी। संजू की गृहस्थी का आधार था। उसकी संजू से घर में कोहराम मच गया।

You cannot copy content of this page