Varanasi उत्तर प्रदेश 

बिजलीकर्मियों की हड़ताल से निपटने के लिए खोला गया एक और कंट्रोल सेंटर : इन नंबरों को कर लें नोट, होगा समस्याओं का निस्तारण

Varanasi : वाराणसी स्थित पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के भिखारीपुर स्थित कार्यालय पर दो दिन से हड़ताल पर बैठे कर्मी आज रात से 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल पर जाने की चेतावनी दिए हैं। वहीं प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने विद्युत विभाग मुख्यालय के नियंत्रण कक्ष 0542-2300177 के अतिरिक्त एक अन्य नियंत्रण कक्ष काशी इंटीग्रेटेड कमाण्ड एंड कंट्रोल सेंटर पर स्थापित कराया है। जिसका दूरभाष नम्बर 0542-2720005, 1533, और 18001805567 है। इन नंबरों पर लोग अपनी समस्यायों और शिकायतों का निस्तारण करा सकेंगे।

वहीं विद्युत विभाग की हड़ताल सम्बंधित समस्त समस्याओं / शिकायतों के समाधान के लिए ऊपर दिए गए नंबरों पर 24*7 अधिकारियों को तैनात किया गया है। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी संजय कुमार अपर जिलाधिकारी इस नियंत्रण कक्ष से विद्युत विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर विद्युत कर्मियों की हड़ताल के दौरान आने वाली समस्त समस्याओं का समाधान कराने के लिए मौजूद रहेंगे।

बता दें कि निजीकरण और सेवा शर्तों में कटौती के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। वहीं प्रबंधन से वार्ता विफल रहने के बाद आज रात 10 बजे से बनारस के सभी बिजली कर्मी गुरुवार रात 10 बजे के बाद 72 घंटे की हड़ताल पर चले जाएंगे। जिसको देखते हुए डीएम ने अलग से नियंत्रण कक्ष स्थापित कराया है। ताकि बिजली उपभोक्ताओं को किसी तरह की समस्या ना होने पाए।

You cannot copy content of this page