Breaking Crime Exclusive Lucknow उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल 

Atiq And Ashraf Murder Case : अतीक अहमद के वकील ने किया बड़ा दावा, बताया कब सरेंडर करेगी शाइस्ता परवीन?

Uttar Pradesh Big Breaking : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद शाइस्ता परवनी सरेंडर कर सकती है। अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा ने कहा कि शाइस्ता आज सरेंडर कर सकती है। शाइस्ता परवीन के सामने आने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। चर्चा है कि शाइस्ता परवीन दोपहर तक सामने आ सकती है। शाइस्ता पर ₹50,000 का इनाम घोषित है। शाइस्ता पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने की कोशिश कर सकती है। शाइस्ता पुलिस के सामने सरेंडर भी कर सकती है।

उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रही शाइस्ता परवीन को लेकर वकील विजय मिश्रा ने बड़ा दावा किया है। कहा, शाइस्ता आज सरेंडर कर सकती हैम हालांकि अभी शाइस्ता परवीन के सरेंडर करने की पुष्टि प्रशासन के ओर से नहीं की गई है। पुलिस सूत्रों के ओर से ये दावा किया जा रहा है कि आज शाइस्ता परवीन सरेंडर करेगी। वहीं, राज्य में कई जगहों पर छापेमारी चल रही है। शाइस्ता के अलावा गुड्डू मुस्लिम की भी तलाश पुलिस कर रही है।

कब हुई थी हत्या?

दरअसल, अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रुलिस दोनों को मेडिकल कॉलेज लेकर जा रही थी। गोलीबारी की घटना रात करीब 10 बजे की है जो कैमरे में दर्ज हो गई क्योंकि मेडिकल जांच के लिए पुलिस द्वारा दोनों को अस्पताल ले जाते समय मीडियाकर्मी उनके साथ चल रहे थे। जबकि, महज दो दिन पहले ही झांसी में पुलिस मुठभेड़ में अहमद का बेटा असद मारा गया था।

उमेश हत्याकांड याद है

अतीक अहमद, अशरफ अहमद, असद, शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम समेत कई उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी हैं। उमेश पाल की हत्या बीते 24 फरवरी को प्रयागराज में हुई थी। जिसके बाद से लगातार कार्रवाई चल रही है।

You cannot copy content of this page