आयुष मंत्री ने गांवों में मनाया PM का जन्मदिन : सुदर कांड पाठ में सम्लित होकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने कामना की
Varanasi : प्रदेश के आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ.दयाशंकर मिश्र (दयालु) ने सेवापुरी विधान सभा के लालपुर गांव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर रविवार की रात पहुंच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष यतीश तिवारी के नेतृत्व में चल रहे सुदर कांड पाठ में सम्लित होकर पीएम के दीर्घायु होने की प्रार्थना की। वही गौर गांव में प्रेमनाथ तिवारी के आवास पर पहुंच प्रधानमंत्री के जन्म दिन में सम्मलित होकर मौजूद लोगो को लड्डू व मिष्ठान वितरित किया।

इस दौरान भाजपा नेता व प्रबंधक संजीव सिंह गौतम, जिलामहामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, ग्राम प्रधान विजय गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार पवन कुमार त्रिपाठी, कौशल मिश्रा, सुनील मिश्रा, राज बहादुर सिंह, अभय तिवारी, धीरज सिंह, निहाल सेठ, विनीत त्रिपाठी, भरत निधि तिवारी, सुधीर त्रिपाठी, महेश मिश्रा, आनंद त्रिपाठी, अवनीश दूबे ‘अंकुश’, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, अंकित चौबे, वंशम गुप्ता, विकास मोदनवाल, आदर्श सिंह, विशाल सिंह, आदेश त्रिपाठी, आर्यन त्रिपाठी ‘नमन’, सहित आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।