BHU अस्पताल में अब इतने घंटे खुले रहेंगे आयुष्मान काउंटर : पहली अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था
Varanasi : आयुष्मान कार्ड बनवाने वालों के लिए अच्छी खबर है। BHU स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल के आयुष्मान काउंटर्स अब पूरे 14 घंटे खुलेंगे। ये काउंटर्स दो पालियों में सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक चलेंगे। यहां पर आयुष्मान कार्ड बनवाया जा सकता है। यह नियम पहली अप्रैल से लागू हो जाएगा। फिलहाल, 31 मार्च तक सब कुछ पुराने नियम से चलेगा। अभी तक ये आयुष्मान काउंटर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक हर खुलते थे। यहां मरीजों के अटेंडेंट की भारी भीड़ जुटी रहती थी। काफी देर-देर तक नंबर ही नहीं आता था। वहीं, परिचय या स्टाफ के ही लोग आयुष्मान कार्ड बनवाते रहते थे। अब ये काउंटर सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक खुले रहेंगे। यानी कि अब काउंटर 7 घंटे एक्स्ट्रा खुलेगा।
सर सुंदरलाल अस्पताल के मेडिकल सुप्रीटेंडेंट प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनवाने वालों की भारी भीड़ थी। अब इसकी टाइमिंग बढ़ा दी गई है। इसके लिए काउंटर पर आयुष्मान मित्र कर्मचारियों की ड्यूटी दो पालियों में कराई जाएगी। सुबह 7 से दोपहर 2 बजे और दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक लगाई जाएगी।