NH2 की खराब सड़क ले रही लोगों की जान : ट्रक से कुचलकर 42 साल के शख्स की मौत, पत्नी और बच्ची के साथ लौटते वक्त हादसा
Varanasi : लंका थाना क्षेत्र में बाईपास के पास जंसा के रहने वाले शख्स की ट्रक के चपेट में आने से दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मरने वाले शख्स का नाम मोहम्मद फैजान (42) था। फैजान के पिता का नाम हाजी अलाउद्दीन है।
वह अपने ससुराल मुगलसराय लोगों से मिलने गए थे। शुक्रवार को पत्नी और बच्ची के साथ स्प्लेंडर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। लोगों का कहना था कि फैजान की मौत का मुख्य वजह हाईवे का खराब सड़क था।
बता दें कि पिछले कई माह से NH2 का सड़क खराब है। सड़क में नाली बन गई है। रोड पर बनी नाली लोगों के मौत का कारण बन रही है। फैजान भाइयों में सबसे बड़ा बताया जा रहे हैं। उन्हें तीन लड़के तथा एक लड़की है।
भाई मोहम्मद हनीफ ने बताया कि वह मेरे बड़े भाई थे। वह ससुराल से आ रहे थे। रास्ते में ही इनका एक्सीडेंट हो गया। भाभी ने कॉल कर कर दुर्घटना की सूचना दी। बताया कि फैजान साड़ी बुनने का काम करते थे।