Breaking Varanasi ऑन द स्पॉट पूर्वांचल 

बरसात होते ही बत्ती गुल : मौसम का मिजाज बदला, कई जगहों पर लगा बरसाती पानी

Varanasi : दोपहर बाद गुरुवार को बनारस में बरसात हुई। ठंडी हवा के चलने से लोगों ने राहत महसूस किया। बरसात शुरू होते ही शहर के कई इलाकों में बत्ती गुल हो गई। अमूमन, ग्रामीण इलाकों में भी यही हाल था।

कई जगहों पर बरसाती पानी लगने की वजह से लोगों को खासी दिक्कत हुई। झमाझम के कारण मौसम का मिजाज बन गया। गर्मी और उमस से लोगों ने राहत महसूस की। दोपहर बाद 4.30 बजे तक कई इलाकों में बारिश हो रही थी।

You cannot copy content of this page