Varanasi 

बटुकों ने किया चारों वेदों का पाठ : ब्राह्मणों ने दी आचार्य राम यत्न शुक्ल को श्रद्धांजलि

Varanasi : चिन्तामणी गणेश मंदिर के प्रांगण में शनिवार को व्याकरण के महान ज्ञाता, विद्वान, काशी विद्वत परिषद के अध्यक्ष पद्मविभूषण पं. राम यत्न शुक्ल के निधन पर उनको दो मिनट मौन के साथ पुष्पान्जली अर्पित करते हुए श्र‌द्धान्जली अर्पित की गई।

केन्द्रिय ब्राम्हण महासभा, सरजूपाणि ब्राम्हण परिषद, चिन्तामणी वेद विद्यालय अनुसन्धान केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में चारों वेद का पाठ बटुकों के द्वारा कराते हुए श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत की गई। तत्पश्चात दो मिनट का मौन रखकर पुण्यात्मा की शान्ती के लिये ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान सभा में मौजूद वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्हें भारतीय संस्कृति के भार वाहक, वर्तमान युग के पाणिनी की संज्ञा देते हुए उन्हें भारत रत्न से अलंकृत करने की सरकार से मांग की गई।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से केंद्रीय ब्राम्हण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी, मुख्य संरक्षक पं. सतीश चंद्र मिश्रा, संरक्षक व अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के महामंत्री पं. कन्हैया त्रिपाठी, सरजूपाणी परिषद के अध्यक्ष पं. पारस नाथ उपाध्याय, ब्रह्म राष्ट्र एकम के पं सचिन मिश्रा, पं. अजय दुबे, क्षेत्रिय सभासद राजेश यादव, चिंतामणि गणेश मंदिर के व्यवस्थापक पं. जगन्नाथ शास्त्री, अनन्त मिश्रा, पं. राकेश तिवारी, डा. श्याम तिवारी, पं. संदीप त्रिपाठी, मन देवनंदन शास्त्री, पं. आकाश त्रिपाठी, राजकुमार अवस्थी सहित कई लोग मौजूद थे।

सभा का संचालन न व धन्यवाद ज्ञापन पं. चल्ला सुब्बाराव शास्त्री (महंत- श्रीचिंतामणि गणेश गणेश मंदिर व महामंत्री केंद्रीय ब्राह्मण महासभा) व पं. शिवदत्त द्विवेदी ने किया।

You cannot copy content of this page