Bhadohi Durga Puja Pandal Fire Case : झुलसे लोगों के लिए BHU ट्रामा सेंटर में कराए गए इलाज के इंतजाम, बनाया गया Green Corridor
Varanasi-Bhadohi : औराई के नारथुआ में दुर्गा पूजा पंडाल में आरती के समय भीषण आग लगने से पूरा पंडाल जलकर खाक हो गया। कहा जा रहा है कि इस दौरान 60 श्रद्धालु जहां झुलस गए वहीं दो की मौत हो गई।
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बतायी जा रही है। इस बीच 19 लोग बीएचयू ट्रामा सेंटर लाए जा रहे हैं। इसके लिए ग्रीन कारिडोर बनाया गया है।
आग की लपटे इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरा पंडाल जलकर खाक हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पूरा पंडाल जलकर खाक हो चुका था।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अफरा तफरी की स्थिति बनी रही। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जिलाधिकारी गौरांग राठी और एसपी डॉ. अनिल कुमार पंहुच गए।
झुलसे लोंगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कुछ झुलसे लोगों को बीएचयू स्थित सर सुंदर लाल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दरअसल, नरथुआ स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ी संख्या में भक्त आरती कर रहे थे। इसी समय पंडाल के पर्दे में आग लग गई।
जबतक लोग समझ पाते तबतक आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। देखते पूरा पंडाल जलकर राख हो गया। आग लगने से लोगों में भगदड़ मच गई। लोग इधर से उधर भागने लगे। जबतक काबू पाया जाता तब तक पूरा पंडाल जलकर राख हो चुका था।
आग से झुलस लोगों को पास के सरकारी और अन्य अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। डाक्टर और अन्य चिकित्सकीय दल इलाज में जुटे हैं।
अस्पताल में अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है। लोगों के अनुसार, देखते ही देखते पूरा पंडाल धू-धूकर जलने लगा। आग इतनी भीषण थी कि ऊंची लपटें देख हर कोई सहम उठा।