Breaking Crime Exclusive Varanasi उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल 

वाराणसी के होटल में फंदे से लटकता मिला भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव, TikTok से की थी अपने करियर की शुरुआत

Varanasi : भोजपुरी फिल्म की जानी मानी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल के कमरे में लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। आकांक्षा 25 साल की थीं और बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी। वो एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आकांक्षा दुबे वाराणसी आई थी।

बता दें कि अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मूल रूप से भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थी। आकांक्षा दुबे ने अपने कैरियर की शुरुआत सोशल प्लेटफॉर्म टिक-टॉक से की थी। टिक-टॉक पर आकांक्षा के टैलेंट को लोगों ने काफी पसंद किया और उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त होती गई। उसके बाद में अकांक्षा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने और फिल्मों में काम किया। जो लोगों को खूब पसंद आया।

आकांक्षा देवरिया में शूटिंग के लिए बनारस आई थीं। आज नाटी इमली में उनकी शूटिंग थी। आज सुबह डायरेक्टर विकास ने मेकअप मैन राहुल को फ़ोन करके शूटिंग के लिए तैयार करने के लिए कहा। दरवाजा खटखटाया लेकिन नहीं खुला। फिर होटल वालों ने मास्टर की से दरवाजा खोला तो देखा की शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका था।

वहीं, आत्महत्या और हत्या के एंगल से जांच में पुलिस जुट गयी है, हालांकि अभी कोई सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है। सारनाथ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर फिल्म की यूनिट से जुड़े हुए लोगों से पूछताछ कर रही है। उधर, आकांक्षा दुबे के घर वालों को भी इसकी सूचना दी गई है।

You cannot copy content of this page