COVID-19 Health Varanasi 

Big Breaking : Varanasi में Corona ने पकड़ी रफ्तार, एक साथ मिले 17 नए Infected Patients में 16 प्रवासी श्रमिक

18वां पॉजिटीव मरीज मिर्जापुर का निवासी

Varanasi : जिलें में शुरू हुए प्रवासी श्रमिकों के आगमन के बाद कोरोना संक्रमित मरीजों में तेजी से इजाफा हो रहा है। रविवार को प्राप्त हुए रिपोर्ट में 18 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एक मरीज मिर्जापुर का रहने वाला है। 17 बनारस के हैं। प्रवासी श्रमिकों में 16 मुम्बई व एक अहमदाबाद से वापस लौटा है। 18वां मरीज सीओ सदर का हमराही कांस्टेबल है। अब तक जनपद में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 146 हो गई। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि बीएचयू लैब से 294 सैंपल के परिणाम प्राप्त हुए। जिसमें 276 परिणाम नेगेटिव आए जबकि 18 नए केस पॉजिटिव आए हैं।

नए केस में एक पुलिस कांस्टेबल सहित 17 प्रवासी हैं। इन 17 प्रवासियों में 2 थाना चौबेपुर, 2 थाना फूलपुर, 5 थाना चोलापुर, 2 थाना रामनगर, 1 बड़ागांव, 1 कपसेठी, 1 भेलूपुर, 2 लोहता और 1 थाना जंसा से संबंधित हैं। पहला 48 वर्षीय एक मरीज ग्राम भरथरा कला थाना चौबेपुर का निवासी है जो मुंबई से ऑटो रिक्शा द्वारा वाराणसी आया। मुंबई में ऑटो चलाता था। 25 वर्षीय दूसरा मरीज सिंधोरा थाना फूलपुर का निवासी है। वह मुंबई से ट्रेन द्वारा वाराणसी वापस आया। 29 वर्षीय तीसरा मरीज ग्राम जगदीशपुर थाना चोलापुर का निवासी है जो मुंबई से ऑटो द्वारा वाराणसी आया। मुंबई में यह पेंटर का काम करता था। 24 वर्षीय चौथा मरीज ग्राम जगदीशपुर थाना चोलापुर का निवासी है। मुंबई में एमआर का काम करता था। ट्रेन द्वारा वाराणसी वापस आया। 38 वर्षीय पांचवा मरीज ग्राम पहाड़पुर थाना चोलापुर का रहने वाला है। मुंबई से पिकअप द्वारा वाराणसी आया। मुंबई में यह सिक्योरिटी गार्ड था।

22 वर्षीय छठा मरीज बड़ागांव थाना क्षेत्र का रहने वाला है। मुंबई से ट्रेन द्वारा वाराणसी आया। मुंबई में यह मजदूरी करता था। 40 वर्षीय सातवां मरीज ग्राम हरी भानपुर थाना कपसेठी का रहने वाला है। मुंबई से ट्रक द्वारा वाराणसी आया। मुंबई में रिक्शा चलाता था। 42 वर्षीय आठवां मरीज ग्राम सरवनपुर थाना लोहता का निवासी है। मुंबई से ऑटो द्वारा वाराणसी आया। मुंबई में यह ऑटो चलाता था। 21 वर्षीय नौवां मरीज ग्राम चौबेपुर खुर्द थाना चोलापुर का रहने वाला जो अहमदाबाद से ट्रेन के माध्यम से वाराणसी आया। अहमदाबाद में यह लेबर था। दसवां 35 वर्षीय मरीज ग्राम हीरामणपुर थाना फूलपुर का रहने वाला है। कार द्वारा मुंबई से वाराणसी आया, मुंबई में इसकी कपड़े की दुकान है।

24 वर्षीय 11वां मरीज बिहलपुर थाना लोहता का रहने वाला है। ट्रेन द्वारा मुंबई से वाराणसी आया। मुंबई में यह मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था। 34 वर्षीय 12वां मरीज गुरुधाम कॉलोनी थाना भेलूपुर का रहने वाला है। मुंबई में ओएनजीसी का कर्मचारी है। ट्रेन द्वारा मुंबई से वाराणसी आया। 26 वर्षीय 13वां मरीज ग्राम बरनी थाना जंसा का रहने वाला है। मुंबई से ट्रक द्वारा वाराणसी आया। मुंबई में मजदूरी का काम करता था। 30 वर्षीय 14वां मरीज ग्राम उमराहां बराई थाना चौबेपुर का रहने वाला है। मुंबई से कार द्वारा वाराणसी आया। मुंबई में यह ड्राइविंग का काम करता था। 22 वर्षीय 15वां मरीज ग्राम गहुरा थाना चोलापुर का निवासी है। मुंबई में यह अकाउंटेंट का काम करता था, मुंबई से ट्रेन द्वारा यह वाराणसी है।

38 वर्षीय 16वां मरीज ग्राम सुजाबाद थाना रामनगर का निवासी है। मुंबई से ट्रेन द्वारा वाराणसी आया, मुंबई में यह लेबर था। इस मरीज के साथ इसका 28 वर्षीय भांजा जोकि मिर्जापुर का रहने वाला है ट्रेन से वाराणसी आया एवं उसने भी जांच कराई। पॉजिटिव आया। वर्तमान में भांजा अपने मामा के घर सूजाबाद पड़ाव में ही रुका है। यह 17 वां मरीज मिर्जापुर का है। 24 वर्षीय 18वां मरीज सीओ सदर वाराणसी का हमराही, पुलिस कांस्टेबल है।

दूसरी ओर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय एवं बीएचयू में भर्ती 2 मरीजों द्वितीय फॉलोअप सैंपल का परिणाम नेगेटिव आने के कारण उन्हें स्वस्थ घोषित कर डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज में से एक मेदांता का मरीज जोकि दारानगर हॉटस्पॉट एवं दूसरी मरीज पूर्व में पॉजिटिव आए अधिवक्ता के कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग से संबंधित है। अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या जिले में 146 हो गई है। 82 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं एक्टिव मरीजों की संख्या 60 है।

ग्राम आठि सिंधोरा एवं ग्राम हीरामनपुर थाना फूलपुर, ग्राम जगदीशपुर, गहूरा, पहाड़पुर, चौबेपुर खुर्द अंतर्गत थाना चोलापुर, ग्राम बोलिया थाना बड़ागांव, ग्राम हरिभानपुर थाना कपसेठी, ग्राम सरवनपुर, ग्राम बिहल्पुर थाना लोहता , गुरूधाम कॉलोनी थाना भेलूपुर एवं ग्राम बरनी थाना जंसा 12 नए हॉटस्पॉट बनेंगे। अब कुल 72 हॉटस्पॉट हो गए हैं। 22 ग्रीन जोन में आ चुके हैं। 50 एक्टिव हॉटस्पॉट हैं। 50 एक्टिव में से 6 ऑरेंजजोन में एवं 44 रेड जोन में है। सूजाबाद पहले ग्रीन जोन में आ गया था अब यह फिर से रेड जोन में आ गया। जनपद में आज 73 सैंपल कलेक्ट किए गए। अब तक कुल 4687 सैंपल लिए का चुके है, जिसमें 4239 का परिणाम प्राप्त हो चुका है। 448 सैंपल का परिणाम आना शेष है।

You cannot copy content of this page