Crime Varanasi 

Big Breaking : सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत, आठ लोग हुए जख्मी हुए

बड़ागांव और चौबेपुर थाना क्षेत्रों में हुई दुर्घटना

Varanasi : जिले के बड़ागांव और चौबेपुर थाना क्षेत्रों में हुई अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। आठ लोग जख्मी हुए। पता चलने पर संबंधित थानों की पुलिस पहुंची। मरने वालों की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

हमारे हरहुआ प्रतिनिधि ने बताया कि थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर ब्रिज पर शुक्रवार भोर में तकरीबन 5.20 बजे पिकअप डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। तीन लोगों की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आधा दर्जन लोग जख्मी हुए। हादसे की जानकारी मिलने पर एसओ अजीत कुमार सिंह और चौकी प्रभारी हरहुआ धनंजय सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दुर्घटना के शिकार हुए सभी लोग बाराबंकी के रहने वाले हैं। सभी पिकअप पर पान लादकर बनारस मंडी आ रहे थें। मौके पर नान्हू (22), सत्यनाम (30) और रोशन लाल (45) की मौत हुई है। घायलों में रंजीत (30), सीताराम (50), अरविंद (35), भंवरे (35), महेश (18), नन्कू (55) व चालक रिंकू शामिल हैं। सभी पान के कारोबार से जुड़े हैं।

हमारे चौबेपुर प्रतिनिधि ने बताया कि पंडापुर गांव के पास ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार श्याम (26) की मौत हो गई। नजरु राजभर (24) और राजू राजभर (23) जख्मी हुए। सभी ईंट लदी ट्रैक्टर से शहर की ओर आ रहे थे। श्याम की शादी साल भर पहले हुई थी। हादसे के नाते करीब घंटे भर रोड जाम रहा। घायलों को शुक्रवार की भोर में सामाजिक कार्यकर्ता बलदाऊ यादव ने बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया। श्याम तीन भाईयों में सबसे छोटा था।

You cannot copy content of this page