Big News : varanasi में 9 प्रवासी सहित 15 नए corona positive cases, दो की हुई मौत
मरने वाले संक्रमित मरीजों की संख्या हुई सात
Varanasi : जिले में शुक्रवार को एक बार फिर कोरोना का बड़ा बम फूटा और 15 नए संक्रमित मरीज मिले। बीएचयू लैब से कुल 235 रिपोर्ट प्राप्त हुए। जिसमें 15 नए पॉजिटिव केस मिले है। इनमें 9 प्रवासी व 6 स्थानीय है।
यह है 9 प्रवासी
संक्रमित हुए 9 प्रवासी मजदूरों में पहला 29 वर्षीय मरीज जानकी नगर बजरडीहा थाना भेलूपुर का निवासी है। यह मरीज गुड़गांव में एक ट्रेवल एजेंसी में काम करता था और ट्रेन से वाराणसी वापस आया। दूसरी 52 वर्षीय महिला मरीज ग्राम दानगंज थाना चोलापुर की रहने वाली है। मुम्बई से ट्रेन द्वारा वाराणसी वापस आयी। मुम्बई में मजदूर थी। तीसरा 40 वर्षीय यह मरीज बटुआपुर सुंदरपुर थाना लंका का रहने वाला है। दिल्ली से प्राइवेट कार द्वारा अपनी 38 वर्षीय पत्नी एवं 12 वर्षीय बच्चे के साथ वाराणसी आया। पत्नी एवं बच्चे का भी परिणाम पॉजिटिव आया है। 6वां 32 वर्षीय यह मरीज मोतीझील महमूरगंज थाना भेलूपुर का रहने वाला है। दिल्ली से ट्रेन द्वारा वाराणसी आया। दिल्ली में सिंचाई विभाग का कर्मचारी है। 7वां 57 वर्षीय यह मरीज नाथपुर नईबस्ती थाना मडुआडीह का रहने वाला है। दिल्ली से फ्लाइट द्वारा वाराणसी वापस आये। गृह मंत्रालय में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। 8वां 49 वर्षीय यह मरीज ग्राम डीकापुर थाना चौबेपुर का रहने वाला है। ग्रेटर नोएडा से ट्रेन द्वारा वाराणसी वापस आया। मजदूरी का काम करता था। 9वीं 30 वर्षीय यह महिला मरीज प्रज्ञापुरी थाना शिवपुर की रहने वाली है। मुंबई से फ्लाइट द्वारा वाराणसी वापस आयी। मुम्बई में यह अध्यापिका है।
6 स्थानीय संक्रमित मरीज
10वां 54 वर्षीय यह मरीज कमलानगर कॉलोनी थाना लालपुर पांडेयपुर का निवासी है। मछोदरी में रद्दी कागज का व्यापार करता था। 11वां 46 वर्षीय यह मरीज काशीपुरा थाना चौक का निवासी है। महेश क्लिनिक के नाम से अपनी क्लीनिक चलता है। 12वां 42 वर्षीय यह मरीज बादशाहनगर थाना सिगरा रहने वाला है। नई सड़क में इसकी अपनी चस्मे की दुकान है। 13वां 46 वर्षीय यह मरीज सीएचसी चोलापुर का सफाई कर्मी है। 40 वर्षीय इस मरीज की पत्नी के सैंपल का भी परिणाम भी पॉजिटिव आया है। इसकी दो बेटियों का परिणाम एक दिन पूर्व पॉजिटिव आया था। 15 वां 78 वर्षीय यह मरीज पियरिया पोखरी तेलियाबाग थाना चेतगंज का रहने वाला सेवानिवृत रेलवे कर्मचारी था। कई वर्षों से सास से जुड़ी दमा की बीमारी एवं ब्लड प्रेशर की बीमारी से ग्रसित थे। बीएचयू में इलाज के लिए गया था और दिनांक 9 जून को अपना सैंपल बीएचयू में देने के बाद से अपने आपको होम क्वैरंटीन किया था। इनकी मृत्यु 10 जून को हो गई। मरने के बाद इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा बड़ी पियरी हॉटस्पॉट से संबंधित ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित एसजीपीजीआई में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज की भी मृत्यु हो गई। अब बनारस में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 7 हो गई।
8 ने जीती जंग
ईएसआईसी हॉस्पिटल में भर्ती 5, बीएचयू में भर्ती 1 एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती 2 कुल 8 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के फॉलोअप सैंपल का परिणाम नेगेटिव आने के कारण उन्हें स्वस्थ घोसित कर डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज मरीजों में एक पुलिस कर्मी एवं अन्य का संबंध अखरी, हरिभानपुर, भीकमपुर, महंगावपुरा, खेवसीपुर एवं बड़ी पियरी हॉटस्पॉट से है। इस प्रकार जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 267 हो गयी है। 177 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 7 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 83 है। आज जनपद में कुल 154 सैंपल लिए गए। जिसमे से 54 सैंपल शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अनाथालय लहुराबीर एवं राजकीय वृद्धाश्रम दुर्गाकुंड से लिये गए। अब तक कुल 7567 सैंपल लिए जा चुके हैं। 7125 सैंपल का परिणाम प्राप्त हो चुका है। आज लिए गए सैंपल को छोड़ते हुए 288 सैंपल का परिणाम आना अभी अवशेष है।
ये नए हॉटस्पॉट
जानकी नगर थाना भेलूपुर, दानगंज थाना चोलापुर, बटुआपुर सुंदरपुर थाना लंका, मोतीझील थाना भेलूपुर ,नाथपुर नयी बस्ती थाना मडुआडीह, ग्राम डिकापुर थाना चौबेपुर, प्रज्ञापुरी थाना शिवपुर ,कमलानगर कॉलोनी थाना लालपुर पाण्डेयपुर, बादशाहनगर थाना सिगरा एवं पियरिया पोखरी थाना चेतगंज कुल 10 नए हॉटस्पॉट बनेंगे। इस प्रकार हॉटस्पॉट की संख्या 137 हो गयी है। अब तक कुल 68 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आ चुके हैं। 69 हॉटस्पॉट एक्टिव हैं। एक्टिव हॉटस्पॉट में 19 ऑरेंज जोन में एवं 50 रेड जोन में हैं।