Breaking Crime Varanasi उत्तर प्रदेश 

BIG NEWS : Lockdown के बीच video clip बनाने के फेर में डूबने से पांच लोगों की मौत

वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र में हुई घटना से हड़कंप

Varanasi : लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के बनारस जिले में बड़ा हादसा हुआ। गंगा में नहाते समय डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पांचों नहाते वक्त टिक टॉक पर अपलोड करने के लिए वीडियो क्लिप बना रहे थे। एक साथ पांच लोगों की मौत से कोहराम मच गया।

हमारे रामनगर प्रतिनिधि ने बताया, गंगा में नहाते वक्त वीडियो क्लिप बनाना पांच दोस्तों को भारी पड़ गया। डूबने से पांचों की मौत हो गई। सिपहिया घाट पर यह दर्दनाक हादसा हुआ। पता चलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बात गोताखोरों की मदद से पांचों की लाश को बाहर निकाला। पांचों को आनन-फानन में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकरी होते ही पांचों मृतकों के परिजनों के पांव के नीचे से जमीन खिसक गई। रोते-बिलखते परिजन घाट पहुंचे। बकौल पुलिस, वारीगढ़ही (रामनगर) निवासी तौसीफ पुत्र रफीक (20), फरदीन पुत्र मुमताज (14), शैफ पुत्र इकबाल (15), रिजवान पुत्र शहीद (15), लक्की पुत्र गुड्डू (14) गंगा में नहाने के लिए कोदोपुर वार्ड के सामने गंगा की रेती पह पहुंचे। पांचों कपड़ा उतारने के बाद गंगा में नहाने के लिए कूद गये। वीडियो क्लिप बनाते समय पांचों फिसल कर गहरे पानी में चले गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।

एक के बाद एक गंगा में उतरे

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, पांचो युवक एक के बाद एक गंगा में उतरे। नहाने समय मोबाइल से सभी वीडियो क्लिप बना रहे थे। पांचों का पैलर स्लिप कर गया। सभी गहरे पानी मे चले गए। जब तक लोग उनको पहुंच कर बचा पाते तब तक पांचों डूब चुके थे।

साल भर पहले की बात

याद होगा, पिछले साल मई में ही रामनगर थाना क्षेत्र के कोदोपुर वार्ड के सामने गंगा नदी में नहा रहे पांच में से तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई थी। मौके पर गोताखोरों संग पहुचीं पुलिस, पीएसी और एनडीआरएफ की टीम ने सभी किशोरों को खोजा था। तसल्ली के लिए एनडीआरएफ की टीम सभी को बीएचयू ट्रामा सेंटर ले गई थी जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

You cannot copy content of this page