BJP का 42वां स्थापना दिवस : बोले करुणेश शर्मा- पार्टी की विचारधारा की वजह से युवा जुड़ रहे हैं
Varanasi : BJP लोहता मंडल के केराकतपुर में मंडल अध्यक्ष सुनिल कुमार मिश्र के नेतृत्व में पार्टी का 42वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। मुख्य वक्ता के रूप में करुणेश शर्मा थे।
शर्मा ने कहा की भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा की वजह से ही आज के युवा भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं। खाश तौर से महिलाएं।

सुनिल कुमार मिश्र ने कहा की भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवाद और हिंदुत्व की देन है जो भारत में पार्टी का परचम लहरा रहा है। हम सब गर्व से कह सकते हैं कि आज 12 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। चार और राज्यो में सहयोगियों के साथ हमने सरकार बनाई है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनिल कुमार मिश्र, आनंद कुमार मिश्र, दिलीप कुमार मिश्र, अशोक मिश्र, अमित पटेल रिंकू, संतोष चौधरी, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, महेंद्र गुप्ता, घनश्याम सिंह, आशुतोष मिश्र, अनिता तिवारी, शैलेश तिवारी, मयंक प्रधान, चंदन मौर्य, श्याम बाबू, मनीष श्रीवास्तव, अखिलेश मिश्र, दीपा श्रीवास्तव, सुनीता गुप्ता, राजेश कन्नौजिया, प्रेम यादव, रवि साव, उमेश वर्मा, संतोष यादव, उमेश, मुकेश दुबे, सचिन सिंह आदि मौजूद थे।