Breaking Lucknow Politics Varanasi उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल 

BJP UP की नई टीम का ऐलान : क्षेत्रीय अध्यक्षों को बदला गया, जानिए किसको कौन सी जिम्मेदारी मिली

Lucknow : UP BJP के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शनिवार शाम को नई टीम का ऐलान किया। नई टीम में सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों को बदल दिया गया है। इसमें पूर्व मंत्री रहे सुरेश पासी को संगठन में प्रदेश मंत्री बनाया गया है। वहीं, युवा मोर्चा अध्यक्ष रहे सुभाष यदुवंश को मंत्री से प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने 17 उपाध्यक्ष के नाम का ऐलान किया है। जिसमें पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक, कांता कर्दम, संतोष सिंह, सलिल विश्नोई, सुरेंद्र नागर, सत्यपाल सैनी, नीलम सोनकर, कमलावती सिंह, ब्रज बहादुर सिंह, सुनीता दयाल, दिनेश कुमार शर्मा, मानवेंद्र सिंह, पदम सिंह चौधरी, मोहित बेनीवाल, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, देवेश कुमार कोरी और त्रियंबक त्रिपाठी का नाम है।

शंकर गिरी, डॉ. चंद्रमोहन सिंह, मीना चौबे, अंजुला सिंह माहौर, विजय शिवहरे, शंकर लोधी, शकुंतला चौहान, अनामिका चौधरी, पूनम बजाज, अर्चना मिश्रा, अमित बाल्मीकि, बसंत त्यागी, शिव भूषण सिंह, सुरेश पासी और अभिजात मिश्रा को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।

भूपेंद्र चौधरी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड प्रकाश पाल, काशी क्षेत्र का दिलीप पटेल, गोरखपुर क्षेत्र का शहजानंद राय, अवध क्षेत्र का कमलेश मिश्रा, ब्रज क्षेत्र का द्रुविजय सिंह और पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया को बनाया है।

You cannot copy content of this page