गंगा में पलटी नाव : आधा दर्जन लोग बचाए गए, Varanasi के केदारघाट के सामने घटना
Varanasi : केदारघाट के सामने रविवार की शाम को गंगा में एक नाव अचानक पलट गई। नाव पर छह लोग सवार थे। सभी गंगा में डूबने लगे।
घाट पर रहने वाले लोगों और नाविकों ने छह लोगों को बचा लिया। नाविक गंगा में ट्यूब डाल कर लोगों को पानी से ऊपर लाए।

इस दौरान डूबने वाले सभी छह लोगों ने काफी पानी पी लिया था।
गंगा से निकाल कर घाट की सीढ़ी पर लाकर लोगों के पेट से पानी निकाला गया। गंगा में नाव पलटने की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी।

