Breaking : घर से गायब मजदूर की Lockdown के बीच मिली लाश, पड़ोसी युवक से हुआ था विवाद
Varanasi : ताड़ी गांव में घर से गायब मजदूर की लाश मिली। पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लॉकडाउन के बीच लाश मिलने कीP जानकारी पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी।
दरअसल, घर से कुछ दूरी पर मनोज मौर्या उर्फ लुटावन (35) की लाश मिली। पहुंचे एसओ चोलापुर ने मामले की जानकारी घरवालों को दिया। पिता राजनाथ मौर्या उर्फ रज्जू ने बताया कि दो दिन पहले मनोज की किसी बात पर पड़ोस के युवक से विवाद हुआ था। वह घर से गायब था। शुक्रवार की रात आया। सुबह घर से निकल गया।
पुलिस का कहना है कि मनोज दो भाइयों एक बहन में सबसे बड़ा था। उसको एक बेटा और एक बेटी हैं। पत्नी रो-रोकर बेहोश हो जा रही थी। मनोज मजदूरी करता था। एसओ हरीनारायण पटेल ने बताया की विवाद की बात सामने आयी है। घरवालों की ओर से तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।