Breaking : निर्माणाधीन मकान में मिली राजगीर की लाश
बेटे के साथ मकान में निर्माण कार्य कर रहा था राजगीर
Varanasi : निर्माणाधीन मकान के अंदर शनिवार की देर रात भोलानाथ (55) नामक राजगीर की लाश मिली। घटना पहाड़ी गांव की है। भोलानाथ मिर्जापुर कछवा (हासीपुर) के रहने वाले थे। पता चलने पर पहुंची मंडुआडीह पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पहाड़ी में रानीपुर महमूरगंज के रहने वाले महेंद्र प्रसाद दुबे का मकान बन रहा है। भोलानाथ इसी मकान में अपने बेटे ओमप्रकाश के साथ रह कर निर्माण कार्य कर रहे थे। बीती रात ठेकेदार नरेश पहुंचे। उन्होंने भोलानाथ को जगाने की कोशिश की। भोलानाथ के न उठने पर मकान मालिक को बताया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पहुंची पुलिस ने लाश कब्जे में लिया। थाना प्रभारी महेंद्र प्रजापति ने बताया कि लग रहा है करंट लगने से राजगीर मौत हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।