#Breaking : Varanasi में घर से कुछ दूरी पर आम के पेड़ में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर मजदूर ने दी जान

#Varanasi : नुवांव टड़िया निवासी कृष्णकांत पटेल (22) ने घर से कुछ दूरी पर आम पेड़ से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। पेड़ से लटकती लाश देखकर लोगों ने कृष्णकांत के घरवालों को जानकारी दी। पता चलने पर लंका पुलिस पहुंची। लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

दरअसल, नुवांव के कृपाशंकर पटेल खेती के अलावा पेंटिंग का काम करते हैं। उनके दो बेटों और एक बेटी में कृष्णकांत पटेल छोटा था। बड़े बेटे की शादी साल भर पहले हुई थी। सोमवार को घर से खाना खाकर कृष्णकांत निकला। कुछ दूरी पर जाकर आम के पेड़ में साड़ी के सहारे फंदा बनाया झूल गया। घर के लोगों ने बताया कि कृष्णकांत मजदूरी करता था। इंस्पेक्टर लंका भारत भूषण तिवारी ने बताया कि लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गया है। कहा, घरवालों ने पुलिस को बताया है कि 13 अप्रैल को वह छित्तूपुर अपने मामा के घर गया था। किसी की मौत हुई थी। वहां से वह दो दिन पहले आया था। पुलिस ने कृष्णकांत का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। घटना के संबंध में घरवालों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।