Breaking Crime Varanasi 

Breaking : जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग, Video clip social media पर Viral

Varanasi : चौबेपुर थाना क्षेत्र के कमौली गांव में जमीनी विवाद और आपसी वर्चस्व को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के युवक ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दिया। संयोग अछा था की गोली किसी को लगी नहीं। फायरिंग कर भाग रहे युवक का वीडियो क्लिप बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ ही घटना की सूचना चौबेपुर पुलिस को दी। पहुंची पुलिस दोनों पक्षों से तहरीर लेकर फायरिंग करने वाले युवक की तलाश कर रही है। कमौली गांव निवासी सुनील सिंह और शेरू सिंह के परिवार के बीच कई वर्षों से जमीनी विवाद और आपसी वर्चस्व की लड़ाई चली आ रही है। कुछ दिनों से दोनों परिवार के लोग अपना मकान बनवा रहे हैं। सुबह सुनील सिंह के द्वारा शेरू के जमीन पर बालू गिरवाने को लेकर शुरु हुए कहासुनी में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। एक पक्ष ने अपने भाई की लाइसेंसी बंदूक से दूसरे पक्ष की महिला को लक्ष्य कर फायर कर दिया, लेकिन गोली किसी को लगी नहीं। चौबेपुर एसओ मनोज कुमार पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सुनील सिंह के घर वालों का जहां आरोप है कि शेरू और उसके परिवार के लोग जमीनी विवाद को लेकर आए दिन झगड़ा करते हैं, वहीं शेरू सिंह के परिजनों का आरोप है कि सुनील सिंह जबरदस्ती उनके जमीन पर बालू गिरा रहा था। पुलिस ने दोनों पक्षों से विवाद करने वालों को हिरासत में ले लिया है।

1 मिनट 9 सेकंड का वीडियो क्लिप वायरल

जमीनी विवाद को लेकर सुनील सिंह और शेरू के घर वालों के बीच हुए विवाद और गोली चलाने के मामले में सोशल मीडिया पर 1 मिनट 9 सेकंड का वीडियो क्लिप वायरल हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति लाइसेंसी राइफल लेकर गोली चलाने के बाद भाग रहा है। दूसरे पक्ष के लोग उसे पकड़ने की कोशिश कर रहा है। वायरल वीडियो क्लिप में एक महिला और एक लड़की भी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश करने के साथ घटना में प्रयुक्त बंदूक बरामद करने के लिए दबिश दी जा रही है।

You cannot copy content of this page