Breaking Crime Varanasi 

Breaking : युवक की मिली लाश, हत्या का आरोप, police को पोस्टमार्टम report का इंतजार

घर से बुलाकर ले गया था पल्सर सवार युवक

भाई ने टेंट कारोबारी के खिलाफ सारनाथ थाने में दी नामजद तहरीर

Varanasi : फ्लावर डेकोरेशन का काम करने वाले युवक की लाश सोमवार को देर रात मिली। भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए सारनाथ थाने में टेंट कारोबारी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस प्रकरण की छानबीन कर रही है।

नाले के पास पड़ी थी लाश

नान्हुपुर निवासी महेंद्र राजभर (30) की डेड बॉडी बेनीपुर में एक स्कूल से पहले नाले पास मिली। पहुंचे महेंद्र के भाई ने टेंट कारोबारी मनोज मौर्या पर हत्या का आरोप लगाया। महेंद्र राजभर तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। भाई सुरेंद्र राजभर ने पुलिस को बताया, महेंद्र राजभर फ्लावर डेकोरेशन का काम पिछले तीन साल से पूजा टेंट हाउस के मालिक मनोज मौर्या निवासी परशुरामपुर (सारनाथ) के साथ कर रहा था। आरोप है, महेंद्र का डेढ़ लाख रुपये मनोज मौर्या ने रोक लिया था। दोनों में मनमुटाव चल रहा था। सोमवार की शाम करीब 7 बजे पल्सर बाइक सवार युवक महेंद्र को साथ ले जाने लगा। पूछने पर पूजा टेंट हाउस के मालिक मनोज मौर्या के यहां जाने की बात कही।

पत्नी ने किया कॉल

काफी देर बीत जाने के बाद महेंद्र के घर न आने पर पत्नी नेहा ने उसे कॉल किया। कई रिंग जाने के बावजूद मोबाइल रिसीव नहीं हुआ। रात तकरीबन 12 बजे सारनाथ पुलिस ने महेंद्र राजभर के परिजनों को कॉल कर महेंद्र की लाश मिलने की जानकारी दी। महेंद्र राजभर को शिव प्रसाद गुप्ता हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसके मौत की पुष्टि की। इंस्पेक्टर सारनाथ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि डेड बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page