Breaking Crime Varanasi उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल 

शराब के नशे में सरोजा से मिलने गया था बृजेश : अवैध संबंध की जानकारी पर नाराज था भाई मनीष, हत्या करने के बाद कपड़े और गाड़ी फूंक दी थी, महिला सहित चार आरोपियों का चालान

Varanasi : जौनपुर के केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार को लॉन संचालक बृजेश पटेल की सिर कुंची लाश मिली थी। बृजेश की शिनाख्त मंगलवार को हुई थी। पता चलने पर कारोबारियों ने हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया था। जौनपुर और बनारस पुलिस ने 14 घंटे के अंदर बृजेश हत्याकांड का पर्दाफाश किया।

बृजेश के लॉन पर काम करने वाले कर्मचारी, उसकी बहन सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चारों अभियुक्त वाराणसी के रहने वाले हैं। जौनपुर की केराकत थाने की पुलिस ने चारों का चालान किया है।

SHO केराकत लक्षमण पर्वत ने बताया कि क्राइम केस नंबर 99/22 धारा 302 का खुलासा वारदात के 14 घंटे के अंदर कर लिया गया। चार अभियुक्तों मनीष पाल निवासी रमरेपुर (पहड़िया) थाना लालपुर पांडेयपुर, दीपक चौहान उर्फ दीपू निवासी श्रीनगर कालोनी रमरेपुर (पहड़िया) थाना सारनाथ, नितिन पाल उर्फ संतोष पाल R/O देवलपुर (खुटहना) थाना चौबेपुर और सरोजा पाल पत्नी नितिन पाल उर्फ संतोष पाल निवासिनी देवलपुर (खुटहना) चौबेपुर को हत्या में इस्तेमाल किये गए हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, बृजेश का लॉन के कर्मचारी मनीष पाल की बहन सरोजा के साथ अवैध संबंध था। मनीष मालिक से कई दिनों से गुस्सा था। 20 मार्च की रात बृजेश शराब के नशे में मनीष की बहन के ससुराल पहुंच गया। बहन सरोजा ने कॉल कर मनीष को बुला लिया। मनीष अपने दोस्त दीपक के साथ पहुंचे। सरोजा के साथ उसका पति नितिन भी था। हाथापाई में मनीष ने रॉड से मार कर बृजेश की हत्या कर दी।

गाड़ी में शव डाल कर थानागद्दी के खेत में फेंक दिया। मनीष इस कदर गुस्से में था कि खेत मे भी शव को ईंट से कूंच दिया। बृजेश के कपड़ों को आग लगा दी। शव फेंकने के बाद मनीष बृजेश की गाड़ी लेकर संदाहा चौबेपुर पहुंचा। गाड़ी में भी आग लगा दी। सरोजा और नितिन को वारदात स्थल पर छोड़कर मनीष और दीपक बृजेश की लाश लेकर जौनपुर गए थे।

IG के सत्यनारायण द्वारा 14 घंटे के अंदर अपने नेतृत्व में हत्यारों को सर्वीलांस की सहायता से पकड़ा गया है। एडीजी जोन राम कुमार ने जौनपुर पुलिस टीम और स्वॉट टीम को प्रशस्ति पत्र और 20 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।

You cannot copy content of this page