सप्ताह भर पहले महाराष्ट्र से दादा के घर आया था : युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सऊदी में काम करते हैं पिता
Varanasi : युवक की लाश फंदे के सहारे कमरे में लटकती मिली। मौत की जानकारी पाकर कपसेठी थाने की पुलिस पहुंची। लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक सप्ताह भर पहले महाराष्ट्र से अपने दादा के घर आया था।
डोमनपुर नेवढ़िया गांव निवासी जगरदेव पाल का पोता धीरज पाल (20) एक सप्ताह भर पहले महाराष्ट्र से घर आया था। धीरज के पिता जयनाथ पाल सऊदी अरब में रहकर काम करते हैं।

उसकी मां सरोजा देवी परिवार के साथ महाराष्ट्र में रहती हैं। धीरज मंगलवार की दोपहर तक भी परिजनों को नहीं दिखा। दादा ने खोजबीन शुरू की।
कमरे में जाने पर उन्होंने देखा कि वह पंखे के हुक से फंदे के सहारे लटका है। जगरदेव पाल ने जानकारी कपसेठी थाने की पुलिस को दी। धीरज की आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जगरदेव पाल के बताने पर उनकी बहु सरोज देवी महाराष्ट्र से घर के लिए रवाना हुईं।