मनाया गया बलिदान दिवस : BJP के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया गया
Varanasi : BJP के लोहता मंडल अध्यक्ष सुनिल कुमार मिश्र की अध्यक्षता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। वक्ता के रूप में सुनील कुमार मिश्र ने कहा की मां भारती के अमर सपूत, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रीय एकता-अखंडता हेतु समर्पित रहा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने कांग्रेस की तुष्टीकरण नीति और देश की एकता-अखंडता व सुरक्षा के साथ उनकी खिलवाड़ करने की प्रवृत्ति के खिलाफ आवाज दी थी। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि ‘एक देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान नहीं चलेंगे, और इसके लिए उन्होंने स्वयं को बलिदान किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनिल कुमार मिश्र, महामंत्री आनंद कुमार मिश्र, ज्ञान चंद पटेल, संतोष चौधरी, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, रवि गुप्ता, शैलेश तिवारी, अशोक मिश्र, राजेश पटेल, चंदन मौर्या, महेंद गुप्ता आदि मौजूद थे।