Varanasi 

सभी धर्मों में दान को महत्वपूर्ण बताया गया : ओमा द अक् ने कहा- ईद और अक्षय तृतिया का त्योहार यही संदेश दे रहा है

Varanasi : क्लब स्प्रिचुअल बाई अक् और हम भारत हैं अभियान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित ब्राह्मण दान कार्यक्रम का अक्षय तृतिया के पावन अवसर पर बुद्धविहार स्थित क्लब स्प्रिचुअल बाय अक् के प्रांगण में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 21 ब्राह्मणों को स्वर्ण, गेहूं, चावल, गुड, आम, वस्त्र आदि दान करके कनक धारा स्त्रोत का स्तवन किया गया।

इस अवसर पर ओमा दी अक् ने कहा कि हे मनुष्यों! ईश्वर ने तुम्हे दान देने के लिए चुना है, मानुष्यता का विस्तार दान से होता है। यही कारण है कि संसार के लगभग सभी महत्वपूर्ण-़ सम्प्रदाय दान, चैरिटी या जकात देने को उत्साहित करते हैं।

कहा, सनातन धर्म में तो दान का अत्यन्त महत्त्वपूर्ण स्थान है। मनुष्य का एक ही धर्म है दान, जो मनुष्य ऐसा करता है वह निश्चित ही परम सुख को पाता है। आज जब सारा विश्व आपस में धार्मिक विद्वेष में डूबा एक दूसरे को नष्ट करने को धर्म कह रहा है ऐसे में काल का संकेत तो देखिए की एक ही दिन अक्षय तृतिया और ईद उल फ़ित्र (दान की ईद) पड़ा। ऐसा लगता है कि आकाश में बैठे ईश्वर और अल्लाह दोनों यही कह रहे हैं, कहा, ऐ मनुष्यों! दान दो एक दूसरे को सुख का, अभय का और जीवन का यही तुम्हारा एकमात्र कर्तव्य है!

दान कार्यक्रम में हिंदुओ के साथ मुस्लिम बंधुओ ने भी दान किया। कार्यक्रम का अयोजन साकिब भारत ने किया और संयोजन हितेश अक् ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रीबू श्रीवास्तव फरहान असरफ, नजमी, अमित श्रीवास्तव, मोहित अग्रवाल, रोहित, अमित मिश्रा, कंचन मित्तल, प्रियंका, अनामिका, अर्चना दीक्षित, अदिति, स्मृति, संदीप सिंह, आनंद सिंह, मुमताज़ भारत, गोपाल उपाध्याय, हरिनाम सिंह आदि मौजूद थे।

You cannot copy content of this page