नगर आयुक्त के औचक निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप : कामकाज का जायजा लिया, दिए आवश्यक निर्देश
Varanasi : कैंट क्षेत्र स्थित नगर निगम के वरुणा जोन स्थित कार्यलाय पर सोमवार को नगर आयुक्त ने औचक निरीक्षण किया। नगर आयुक्त शीपू गिरी के वरुणा जोन कार्यालय में अचानक पहुंचते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। नगर आयुक्त ने सबसे पहले कम्प्यूटर टैक्स कलेक्शन कक्ष का निरीक्षण किया गया। जिसमें कम्प्यूटर के माध्यम से जमा हो रहे गृहकर वसूली को देखा गया। वहाॅ तैनात कम्प्यूटर आपरेटर से आनलाइन टैक्स जमा करने एवं आनलाइन नामातंरण के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने कार्यालय में विभिन्न पटलों पर किये जा रहे कार्यो को देखा। नगर आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी पत्रावलियों एव अभिलेखों को सुरक्षित रखा जाय, तथा कार्यालय में कहीं गन्दगी न की जाय। साथ ही नगर आयुक्त शिपू गिरि द्वारा समयान्तर्गत कार्यो को निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। नगर आयुक्त शिपू गिरि के निरीक्षण के समय जोनल अधिकारी प्रमिता सिंह उपस्थित रही।