चालाक बकरी, पुलिस और ओरिजिनल मालिक : बाल काटकर पेंट लगाया गया, महिला के किए पर लड़की ने पानी फेरा, नहीं समझें?, फटाफट जानिए क्या माजरा है?
Varanasi News : कपसेठी थाना क्षेत्र के एक गांव में इन दिनों एक समझदार बकरी की चर्चा है। बकरी वाहवाही लूट रही है। एक महिला की किरकिरी हो रही है। बकरी के मालिक को पुलिस चौकी पर जाना पड़ गया। पुलिस ने हस्तक्षेप किया।

दरअसल, भूसौला गांव का प्रकरण है। गांव की एक महिला ने पड़ोसी की बकरी चुरा ली। बकरी को घर में कैद कर लिया। बकरी की पहचान छुपाने के लिए उसके बाल काटकर उसे कई कलर में पेंट कर दिया। बकरी का ओरिजिनल मालिक उसे खोजता रहा।

दो रोज पहले देर शाम बकरी चुराने वाली महिला घर का दरवाजा बंद करना भूल गई। बकरी बाहर आ गई। वह खेत में पहुंची। बकरी के ओरिजिनल मालिक की बेटी ने जब उसे देखा तो वह उसे उसके नाम से बुलाई। बकरी भागकर ओरिजिनल मालिक के घर पहुंच गई।

राज खोलने पर विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। कोई निर्णय नहीं विकला। मामला कपसेठी पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को शनिवार की सुबह पुलिस चौकी पर बुलाया। बात में फंसने पर बकरी चुराने वाली महिला को पीछे हटना पड़ा।
