Varanasi में CM Yogi का दो दिनी दौरा : विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की मुख्यमंत्री कर रहे वर्चुअली समीक्षा
Varanasi : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिनी दौरे पर वाराणसी में हैं। इस समय मुख्यमंत्री मंडल वाराणसी में चल रहे विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की बैठक कर रहे हैं। इस समीक्षा बैठक में वाराणसी जनपद के अधिकारियों के अलावा अन्य जनपदों के अधिकारी वर्चुअली जुड़े हैं। इसमें चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर जनपद के अधिकारी वर्चुअली जुड़े हैं। मुख्यमंत्री को अपने जनपदों के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था पर ब्रीफिंग दे रहे रहे हैं।
प्रदेश में कानून व्यवस्था चौबंद करने के लिए तत्पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समय कमिश्नरी सभागार में वाराणसी मंडल की विकास कार्यों और कानून व्यवस्था पर अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं। इस दौरान कमिश्नर दीपक अग्रवाल उन्हें चारों जनपदों में किये गए विकास कार्यों और चल रहे विकास कार्यों का ब्योरा बता रहे हैं।
इस बैठक में एडीजी जोन, पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश, आईजी के सत्यनारायण, एसपी ग्रामीण अमित वर्मा के आलावा तीनों जिलों के जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान और सीडीओ मौजूद हैं।
